अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
हाल ही में एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने हॉलीवुड सिंगर सेलिना गोमेज के गाने की कुछ लाइन भी शेयर की। इस गाने से लग रहा है कि वह सच में किसी के प्यार में हैं।
सोशल मीडिया की अपनी पोस्ट में सामंथा ने जो गाना लिखा है, उसकी लिरिक्स कुछ यूं हैं, ‘अगर मैं अपना आपा खो दूं तो वादा करो कि हंसोगे नहीं। क्या तुम मेरी साइड लोग, क्या तुम मेरा हाथ पकड़ोंगे?
इस तरह के लिरिक्स के जरिए क्या सामंथा रूथ बताना चाह रही हैं कि उनकी जिंदगी में कोई खास है? सामंथा की इस पोस्ट को उनके फैंस ने भी लाइक किया है। कई फैंस तो खुश नजर आए कि समांथा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का कुछ साल पहले नागा चैतन्य से तलाक हुआ। इसके बाद वह टूट गई थीं। नागा ने तो हाल ही में शोभिता धुलिपाला से शादी की है।
अब समांथा रूथ भी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। वैलेंटाइन डे पर भी सामंथा ने कुछ तस्वीरें साझा की थी, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ नजर आ रहा था, जो उनके साथ पार्टी कर रहा था।
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के अनुसार समांथा, डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। पिछले दिनों दोनों एक गेम टूर्नामेंट में साथ नजर आए थे।
सामंथा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ का हिस्सा हैं। यह सीरीज जल्द ही रिलीज होगी।
देखें कीर्ति सुरेश का क्रिश्चन मैरिज वाला ब्राइडल लुक