हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं सामंथा, यकीन न आए तो देखें तस्वीरें सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अलग-अलग तरह की ड्रेस में दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह मरून रंग के डीप नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह अपनी अदाओं का जादू चलाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने गाउन पहन रखा है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक ड्रेस में भी वह काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। अभिनेत्री की ओर से साझा की गई तस्वीरों पर फैंस कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं। एंटर