अमर उजाला
Mon, 5 February 2024
मेगास्टार चिरंजीवी को रविवार, चार फरवरी को भारत सरकार द्वारा सम्मानजनक पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया
चिरंजीवी के सम्मान में बेटे राम चरण और बहू उपासना ने एक बड़ी पार्टी आयोजित की, जिसमें कई प्रमुख हस्तियां और राजनेता भी नजर आए
अब उपासना ने पार्टी से कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके कोनिडेला परिवार की झलक देखने को मिली और चिरंजीवी का सम्मान किया गया
तस्वीर में चिरंजीवी केक काटते नजर आ रहे हैं, जो एक सिनेमा रील से बना है, जिसमें मेगास्टार और उनकी फिल्मों की तस्वीरें हैं
चिरंजीवी के साथ तेलंगाना के सीएम रेवंत अनुमुला, सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाती रेड्डी वेंकट रेड्डी भी नजर आए, उपासना ताली बजा रही थीं
अन्य तस्वीर में राम चरण परिवार के साथ खुशी साझा करते नजर आए, चिरंजीवी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सम्मानित किया
कैप्शन में लिखा- मां और पिताजी द्वारा आयोजित ममाया के पद्म विभूषण पुरस्कार का जश्न मनाने के लिए एक अविस्मरणीय शाम, घर पर आदरणीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति सम्मान की बात थी
200 करोड़ी बनेगी हनुमान! 24वें दिन भी शानदार कारोबार