राम चरण-उपासना के घर आई 'मेगा प्रिंसेस' साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना माता-पिता बन गए हैं उपासना ने आज यानी 20 जून को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है उपासना और राम चरण की बिटिया रानी की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं दोनों शादी के 11 साल बाद अपने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत करके काफी खुश हैं मेगास्टार चिरंजीवी और उनकी पत्नी, सुरेखा और कामिनेनी परिवार खुशी से झूम उठा है फैंस सोशल मीडिया पर राम चरण और उपासना को बधाई दे रहे हैं एक फैन ने बधाई देते हुए लिखा, 'मेगा प्रिंसेस आ गई है' ...