राम चरण ने नंगे पांव लगाई सिद्दीविनायक मंदिर में हाजिरी 'आरआरआर' स्टार राम चरण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया एयरपोर्ट पर अभिनेता ऑल ब्लैक अटायर में नंगे पांव नजर आए वहीं, अब मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से अभिनेता की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं राम चरण ने आज यानी 4 अक्टूबर को अपनी 41 दिन की अयप्पा दीक्षा पूरी की इस शुभ दिन पर, उन्होंने अयप्पा माला उतारकर अपने आध्यात्मिक काल के अंत को चिह्नित करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया राम चरण फिलहाल निर्देशक शंकर की फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग में व्यस्त हैं सीटिए