थलाइवा ने उड़ाया था विजय का मजाक? सामने आया सच जेलर के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिया गया रजनीकांत का बयान सुर्खियों में है, इसे लेकर थलाइवा और दलपति विजय के फैंस आमने-सामने हैं रजनीकांत ने कौवे की कहानी साझा की थी, जो अन्य पक्षियों को गिराने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी भी बाज की ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाते हैं कुछ लोगों को लगा कि रजनीकांत, दलपति विजय के बारे में बात कर रहे हैं, जिससे दोनों प्रशंसक समूहों के बीच तनाव पैदा हो गया है रजनीकांत ने 'लाल सलाम' के ऑडियो लॉन्च पर इन अफवाहों पर सफाई दी, और इसे सिरे से नकार दिया रजनीकांत ने कहा, 'कौवे और चील की कहानी की अलग-अलग तरह से व्याख्या की गई, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह कहकर अफवाह फैला दी कि यह विजय के खिलाफ है' रजनीकांत ने जोड़ा, ' यह बहुत निराशाजनक है, विजय मेरी आंखों के सामने बड़ा हुआ है' सीटिए