ऐश्वर्या ने लाल सलाम के लिए की रजनीकांत की जमकर तारीफ रजनीकांत की लाल सलाम ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है हाल ही में एक बातचीत में फिल्म की निर्देशक ऐश्वर्या ने अपने पिता रजनीकांत की जमकर तारीफ की उन्होंने बताया कि कंटेंट की वजह से उनके पिता ने इस फिल्म को चुना निर्देशक ने कहा कि रजनीकांत चाहते थे कि उनके स्टारडम की वजह से किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव न किया जाए ऐश्वर्या ने खुलासा किया कि वे चाहते थे कि उनका किरदार कहानी का हिस्सा बने, न कि पूरी फिल्म उनके इर्द-गिर्द केंद्रित रहे एंटरटेनमेंट डेस्क