बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' की मजबूती बरकरार, जानें 33वें दिन का कलेक्शन 'पुष्पा 2' फिल्म पांचवें सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। 33वें दिन इसने दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब तक 1208.7 करोड़ रुपये हो चुकी है। हिंदी भाषा में फिल्म ने अब तक 793.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 'पुष्पा 2' जल्द ही 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। आने वाले समय में हिंदी भाषा में फिल्म इतिहास रचने के लिए तैयार है। एंटर