हिंदी में 'पुष्पा 2' का भौकाल, 800 करोड़ी क्लब की करने जा रही शुरुआत

अमर उजाला

Sat, 4 January 2025

Image Credit : यूट्यूब
फिल्म 'पुष्पा 2' के हिंदी संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त की है। इसकी दीवानगी अब हिंदी दर्शकों में कायम है।
 
Image Credit : एक्स
'पुष्पा 2' जल्द ही हिंदी भाषा में 800 करोड़ रुपये के क्लब की शुरुआत करने जा रही है। 
 
Image Credit : एक्स
फिल्म ने पांचवें शुक्रवार को सभी भाषाओं से मिलाकर कुल तीन करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सभी भाषाओं में से फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
30वें दिन 'पुष्पा 2' ने सिर्फ हिंदी में दो करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म की हिंदी दर्शकों के बीच की जबर्दस्त लोकप्रियता को दिखाता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
भारत में 'पुष्पा 2' का कुल कलेक्शन अब 1193.6 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
 
Image Credit : एक्स
वहीं, अब तक हिंदी भाषा में 'पुष्पा 2' का कलेक्शन 781.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
 
Image Credit : एक्स

पुष्पा 2 ने की रिलीज के 4 हफ्तों में छप्पर फाड़ कमाई, जानिए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

सोशल मीडिया
Read Now