'पुष्पा 2' ने धमाकेदार अंदाज में किया नए साल का स्वागत, इन दो रिकॉर्ड्स पर फिल्म की नजर

अमर उजाला

Thu, 2 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 2025 का स्वागत किया है। फिल्म की लगातार बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है।  फिल्म ने पहले हफ्ते में 'पुष्पा 2' ने 725.8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।
Image Credit : इंस्टाग्राम
दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का जलवा कायम रहा। इसने 264.8 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।
 
Image Credit : एक्स
तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 129.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसकी वजह से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित की गई।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का धमाल जारी रहा। नए साल के मौके पर फिल्म ने 70% से अधिक के उछाल के साथ 13.15 करोड़ का कारोबार किया।
Image Credit : एक्स
अब तक 'पुष्पा 2' की कुल कमाई 1184.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। 
 
Image Credit : एक्स
फिल्म जल्द ही भारत में 1200 करोड़ रुपये के क्लब का शुभारंभ करने वाली है। वहीं, हिंदी में यह 800 करोड़ी क्लब की शुरुआत करने जा रही है। ये दो ऐसे बड़े रिकॉर्ड है जिससे पुष्पा 2 का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।
Image Credit : एक्स

साल 2024 के आखिरी दिन पुष्पा 2 का धमाल, हुई छप्परफाड़ कमाई

इंस्टाग्राम-@alluarjunonline
Read Now