साल 2024 के आखिरी दिन पुष्पा 2 का धमाल, हुई छप्परफाड़ कमाई 2024 के आखिरी दिन भी 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा और जबरदस्त कमाई की। अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म दिसंबर में लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। 'पुष्पा 2' अब भारत में 1200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। चौथे मंगलवार को फिल्म ने सात करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। इसकी कुल कलेक्शन 1171.45 करोड़ रुपये हो गई है। हिंदी भाषा में भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, 27वें दिन इसने छह करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। अब तक हिंदी में 'पुष्पा 2' की कुल कमाई 765.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। एंटर