अब भी करोड़ों में कमाई कर रही पुष्पा 2, जानें 40वें दिन का कलेक्शन पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक नई मिसाल पेश की है। फिल्म को रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं। अभी भी इसका कलेक्शन की रफ्तार काफी अच्छी है। फिल्म ने 40वें दिन भी शानदार कमाई की, सोमवार को पुष्पा 2 ने एक करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 1221.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। फिल्म का यह बेहतरीन कलेक्शन साबित करता है कि इसका क्रेज दर्शकों के बीच अब भी कायम है। फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अच्छी कमाई की है, यह एक इंटरनेशनल हिट बन चुकी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई है। एंटर