फुल स्पीड में दौड़ रही पुष्पा 2 की गाड़ी, 34वें दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान पुष्पा 2 ने साबित कर दिया है कि जब कंटेंट दमदार हो तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर सकती है। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 69.65 करोड़ का शानदार कारोबार किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी उपलब्धि है। एक महीने बाद भी पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की दमदार कमाई का सिलसिला जारी है। 34वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 28 लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 1211 करोड़ हो गया है। पुष्पा 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह पहली 1200 करोड़ी फिल्म भी है। जल्द ही यह हिंदी में भी 800 करोड़ रुपये कमा लेगी। एंटर