1200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी पुष्पा 2, बनाने जा रही अब ये बड़ा रिकॉर्ड पुष्पा 2 ने इतिहास रचते हुए भारत में 1200 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। यह पहली फिल्म है, जिसने देश में 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। हिंदी भाषी राज्यों में फिल्म का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। 32वें दिन पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं में मिलाकर सात करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म की कुल कमाई 1206 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म की हिंदी कमाई 791.2 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यह जल्द ही हिंदी में 800 करोड़ रुपये क्लब की शुरुआत करने वाली है, जो इस फिल्म के लिए एक और बड़ा रिकॉर्ड होगा। एंटर