'पुष्पा 2' की कमाई में 46 फीसदी का उछाल, रविवार को बनाएगी ये बड़ा रिकॉर्ड

अमर उजाला

Sun, 5 January 2025

Image Credit : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2' ने अपने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। कमाई का यह आंकड़ा वाकई हैरान कर देने वाला है।
 
Image Credit : यूट्यूब
दूसरे हफ्ते में भी 'पुष्पा 2' ने 264.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इस फिल्म लोकप्रियता को साबित करता है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 129.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह कमाई बताती है कि तीसरे हफ्ते में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 
Image Credit : एक्स
चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने 69.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसे भी एक शानदार कलेक्शन माना जाएगा।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
फिल्म ने अपने 31वें दिन पांच करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 30वें दिन के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में 46.67 फीसदी का उछाल देखने को मिला।
Image Credit : एक्स
पुष्पा 2 अब 1199 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। रविवार को यह फिल्म 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन जाएगी।
Image Credit : एक्स

हिंदी में 'पुष्पा 2' का भौकाल, 800 करोड़ी क्लब की करने जा रही शुरुआत

यूट्यूब
Read Now