रोज नए रिकॉर्ड बना रही पुष्पा 2, 21वें दिन किया ये बड़ा कारनामा 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की है। यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 21वें दिन फिल्म ने 19.75 करोड़ की कमाई की, जो कि अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने कुल 1109.85 करोड़ की कमाई की। तीसरे हफ्ते में इतनी धांसू कमाई करना भी एक रिकॉर्ड है। 21वें दिन 'पुष्पा 2' ने बड़ा कारनामा करते हुए भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनने का तमगा हासिल कर लिया। 'पुष्पा 2' ने हिंदी बेल्ट में शानदार कमाई की है। यह फिल्म हिंदी भाषा में अब तक 716.65 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म हिंदी में 800 करोड़ी क्लब की भी शुरुआत कर सकती है। एंटर