19वें दिन पुष्पा 2 की कमाई में 62% की गिरावट, फिर भी इन फिल्मों को चटाई धूल
अमर उजाला
Tue, 24 December 2024
Image Credit : एक्स
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। यह फिल्म रिलीज के बाद धमाकेदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।
Image Credit : एक्स
तीसरे हफ्ते के दौरान भी पुष्पा 2 की कमाई बेहद अच्छी रही। हालांकि, 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई, फिर भी इसका प्रदर्शन अन्य फिल्मों से बेहतर रहा।
Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
फिल्म ने 19वें दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे रविवार को फिल्म ने 32.95 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन सोमवार को 62% की गिरावट दर्ज की गई।
Image Credit : एक्स
पुष्पा 2 का कुल कलेक्शन अब 1074.85 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image Credit : एक्स
तीसरे सोमवार के कलेक्शन में पुष्पा 2 ने एक और रिकॉर्ड तोड़ा। फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए, जो तीसरे सोमवार के कलेक्शन में सबसे ज्यादा थे।
Image Credit : एक्स
पुष्पा 2 का तीसरे सोमवार का कलेक्शन बाकी फिल्मों (पठान- 12.6 करोड़, बाहुबली 2- 6.95 करोड़, स्त्री 2- 6.75 करोड़, वॉर- 5.6 करोड़ और सुल्तान से 5.14 करोड़ रुपये) से कहीं ज्यादा रहा।
Image Credit : एक्स
'पुष्पा 2' की कमाई में आया तगड़ा उछाल, अब बनाने जा रही ये बड़ा रिकॉर्ड