'पुष्पा 2' की कमाई में आया तगड़ा उछाल, अब बनाने जा रही ये बड़ा रिकॉर्ड
अमर उजाला
Mon, 23 December 2024
Image Credit : एक्स
'पुष्पा 2 द रूल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। यह सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे रविवार को कितनी कमाई की और इसने कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
'पुष्पा 2 द रूल' ने अपने तीसरे रविवार को 33.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के कलेक्शन में 34.34% का उछाल देखा गया।
Image Credit : एक्स
'पुष्पा 2 द रूल' ने अब तक 1059.68 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है, जो इसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बना चुकी है। इसने 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहला स्थान हासिल किया है।
Image Credit : एक्स
'पुष्पा 2' ने बाहुबली 2 के 1030.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर लिया है। यह फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
Image Credit : एक्स
'पुष्पा 2 द रूल' ने तीसरे रविवार को भी सबसे ज्यादा कमाई की है।
Image Credit : एक्स
हिंदी भाषा में यह फिल्म जल्द ही 700 करोड़ रुपये के क्लब की शुरुआत कर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।