पुष्पा 2 की कमाई में 57.51% की गिरावट, फिर भी बनाने जा रही ये दो बड़े रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस पर लगातार दबदबा कायम नजर आ रहा है। चौथे सप्ताह में भी फिल्म की धांसू कमाई जारी है। सोमवार को फिल्म ने छह करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। चौथे सोमवार को हिसाब से यह आंकड़ा बेहद शानदार है। सोमवार की कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 1163 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा 2 जल्द ही भारत में 1200 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली है। अगर ऐसा होता है तो यह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा। फिल्म हिंदी में भी अपनी जबर्दस्त कमाई के साथ 800 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। दोनों क्लबों का हिस्सा बनने से फिल्म पुष्पा 2 इतिहास रचने की ओर अग्रसर नजर आ रही है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए एक नया माइलस्टोन साबित होगा। एंटर