'पुष्पा 2' का धमाल बरकरार, चौथे वीकएंड पर भी गाड़े सफलता के झंडे सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के 25 दिन पूरे कर लिए हैं फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना के प्रदर्शन ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता है मूवी अपनी रिलीज के 25वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ती नजर आई है इसने चौथे रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया सिर्फ हिंदी बेल्ट से ही मूवी की कमाई 12.75 करोड़ रुपये रही इस तरह 'पुष्पा 2' का अब तक टोटल कलेक्शन 1157.35 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए