'पुष्पा 2' ने फिर पकड़ी रफ्तार, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने से एक कदम दूर फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। यह फिल्म एक नया रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म की कमाई में चौथे शनिवार को 42.86% का शानदार उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 24वें दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस उछाल के साथ 'पुष्पा 2' का कुल कलेक्शन अब सभी भाषाओं को मिलाकर 1141.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हिंदी भाषा में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसने अब तक 741.15 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। यह फिल्म जल्द ही हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ क्लब में कदम रखने जा रही है, जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड है। फिल्म के लगातार शानदार कलेक्शन ने इसे इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बना दिया है। एंटर