अमर उजाला
Tue, 26 September 2023
मैसूर मोम संग्रहालय से प्रभास की मूर्ति की एक तस्वीर वायरल हुई है, जो उनकी फिल्म 'बाहुबली' से प्रेरित थी
मूर्ति चामुंडेश्वरी सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम में स्थापित की गई, लेकिन इसे देखने के बाद बाहुबली के निर्माता शोबू यारलागड्डा भड़क गए
शोभू यारलागड्डा ने म्यूजियम से प्रभास की मूर्ति हटाने की चेतावनी दी और पुलिस केस करने तक की बात कह दी
उन्होंने कहा था कि यह आधिकारिक तौर पर लाइसेंस प्राप्त कार्य नहीं है, हमारी अनुमति के बिना किया गया, हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे
बाहुबली निर्माता की प्रतिक्रिया देख अब म्यूजियम मालिक ने प्रभास की बाहुबली वाली मोम की मूर्ति हटाने का फैसला किया है
उन्होंने कहा कि निर्माता ने प्रतिमा पर अपना गुस्सा जाहिर किया, हम किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते, इसलिए मूर्ति हटा देंगे
नाम..शोहरत और दौलत के बाद भी अकेली रहीं 'सिल्क'