फैन ने प्रभास को जड़ा थप्पड़! स्टार का रिएक्शन उड़ा देगा होश साउथ सुपरस्टार प्रभास के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं वह इन दिनों अपनी दो आगामी फिल्मों 'सालार' और 'कल्कि 2898 एडी' के चलते सुर्खियों में हैं प्रभास जहां जाते हैं उनके चाहनेवाले उन्हें घेर लेते हैं हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला, लेकिन इस मुलाकात ने जल्द ही एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया प्रभास को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया था इस हंगामे के बीच एक महिला फैन को उनके पास दौड़ते और तस्वीर खिंचवाने के लिए अनुरोध करते देखा जा सकता है तस्वीर क्लिक कराने के बाद वह फैन खुशी में इतनी एक्साइटेड हो गई की उसने प्रभास के गाल पर हल्का सा थप्पड़ जड़ दिया फैन की इस हरकत पर प्रभास गुस्सा नहीं हुए बल्कि अभिनेता हंसते ही रहे कथित तौर पर यह वीडियो 2019 का है, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ...