महाकुंभ मेले में 'ओडेला 2' का टीजर होगा लॉन्च, तमन्ना ने दिया अपडेट तमन्ना भाटिया हिंदी के साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। दक्षिण भारत में भी तमन्ना भाटिया काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। वह जल्द ही 'ओडेला 2' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में तमन्ना ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। इंस्टाग्राम पर तमन्ना ने 'ओडेला 2' का एक पोस्टर जारी करते हुए जानकारी दी कि इस फिल्म का टीजर महाकुंभ मेले में 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस जानकारी के साथ तमन्ना ने कैप्शन में लिखा, "पहली बार ऐसा होने जा रहा है।" एंटर