परिवार के खिलाफ जाकर एक हुए थे नंदमुरी-अलेख्या नंदमुरी तारक रत्न अगर आज जिंदा होते तो अपनी पत्नी अलेख्या रेड्डी के साथ शादी की सालगिरह मना रहे होते आज इस मौके पर हम आपको नंदमुरी तारक रत्न और अलेख्या रेड्डी की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं दोनों की पहली मुलाकात हैदराबाद में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी इस मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई, लेकिन धीरे-धीरे प्यार हो गया नंदमुरी ने अलेख्या को प्रपोज किया, लेकिन दोनों के ही परिवार इस शादी के खिलाफ थे परिवार के खिलाफ जाकर अलेख्या के मामा की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में 2 अगस्त 2012 को शादी रचा ली थी 2013 में दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ कुछ साल तक परिवार दोनों से अलग रहा, लेकिन फिर समय के साथ सब ठीक हो गया ...