अमर उजाला
Thu, 17 April 2025
दक्षिण भारतीय फिल्में भी अब देश भर के दर्शकों को देखने को मिल रही हैं। ‘पुष्पा 2’ के बाद साउथ फिल्मों का क्रेज दर्शकों में देखा जा रहा है।
हाल ही में मलयालम फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ रिलीज हुई। इस फिल्म को देश भर के दर्शकों ने सराहा।
फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई और फिल्म को अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया।
इस फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रहा। फिल्म ने भारत में कुल 121.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन, ड्रामा देखने को मिला। फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन का अंदाज भी दर्शकों को पसंद आया।
‘एल 2 एम्पुरान’ मलयालम फिल्म ‘लुसिफेर’ की अगली कड़ी थी। फिल्म में मोहनलाल के अलावा निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अभिनय किया।
अब यह फिल्म ओटीटी पर भी दर्शक देख पाएंगे। जल्द ही मोहनलाल की फिल्म ‘एम्पुरान 2’ ओटीटी पर रिलीज होगी।
ओटीटी पर फिल्म की रिलीज या प्रीमियर की तारीख 24 अप्रैल है। इस फिल्म को दर्शक जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
धीमी हुई 'गुड बैड अग्ली' की रफ्तार, जानें कुल कलेक्शन