मोहनलाल की फिल्म ‘एम्पुरान 2’ का इस दिन होगा ओटीटी पर प्रीमियर, जानिए तारीख?

अमर उजाला

Thu, 17 April 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

दक्षिण भारतीय फिल्में भी अब देश भर के दर्शकों को देखने को मिल रही हैं। ‘पुष्पा 2’ के बाद साउथ फिल्मों का क्रेज दर्शकों में देखा जा रहा है।


 

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

हाल ही में मलयालम फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ रिलीज हुई। इस फिल्म को देश भर के दर्शकों ने सराहा। 

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई और फिल्म को अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया।  


 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mohanlal

इस फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रहा। फिल्म ने भारत में कुल 121.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।  

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन, ड्रामा देखने को मिला। फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन का अंदाज भी दर्शकों को पसंद आया।  

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

‘एल 2 एम्पुरान’ मलयालम फिल्म ‘लुसिफेर’ की अगली कड़ी थी। फिल्म में मोहनलाल के अलावा निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अभिनय किया। 



Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

अब यह फिल्म ओटीटी पर भी दर्शक देख पाएंगे। जल्द ही मोहनलाल की फिल्म ‘एम्पुरान 2’ ओटीटी पर रिलीज होगी।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

ओटीटी पर फिल्म की रिलीज या प्रीमियर की तारीख 24 अप्रैल है। इस फिल्म को दर्शक जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @Mohanlal

धीमी हुई 'गुड बैड अग्ली' की रफ्तार, जानें कुल कलेक्शन

इंस्टाग्राम@ajithkumar_offll
Read Now