वकालत छोड़कर एक्टर बने थे ममूटी मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी आज यानी 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं ममूटी का असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनिपरमबिल इस्माइल है अपने करियर के दौरान, उन्होंने 380 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है ममूटी कभी वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने एर्नाकुलम लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की इसके बाद दो साल तक प्रेक्टिस भी किया, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था बेहतरीन एक्टिंग के लिए ममूटी को साल 1998 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है .................