महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का निधन साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का 79 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है कृष्णा घट्टामनेनी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया था कृष्णा घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे, जिन्हें पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है उनका असली नाम घट्टामनेनी शिवा रामा कृष्णा मूर्ति है और सिर्फ फिल्मों में उन्होंने अपना नाम कृष्णा रखा था कृष्ण घट्टामनेनी एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, निर्माता, निर्देशक और राजनेता भी थे उन्होंने पांच दशक के अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है महेश बाबू पर इस साल दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वह अपने भाई, मां और अब पिता को खो चुके हैं महेश बाबू