टाइम्स स्क्वायर पर चमका महेश बाबू की बेटी का 'सितारा' साउथ सुपरस्टार, महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा ने इतिहास रच दिया है सितारा की तस्वीर न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित की गई हैं सितारा ऐसा करने वाली पहली स्टार किड हैं, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा और खास पल है बता दें कि 11 साल की सितारा कुछ गानों और विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं अब, सितारा ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित होकर महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर को गौरवान्वित किया है सितारा एक ज्वेलरी ब्रांड का चेहरा हैं और उन्हें ब्रांड द्वारा शुरू किए गए एक विज्ञापन के हिस्से के रूप में टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया था महेश बाबू ने बेटी की इस उप्लब्धि की खुशी जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की और नोट भी लिखा ....