फिर तेज हुई लियो की रफ्तार, जानें कमाई का हाल बॉक्स ऑफिस पर लियो अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है विजय की फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं पहले हफ्ते में बंपर कलेक्शन के बाद, दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म का शानदार सफर जारी है दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने सात करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन फिल्म ने उछाल लेते हुए 11 करोड़ बटोरे हैं इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 282.90 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क