'एल 2 एम्पुरान' के कलेक्शन में 24 फीसदी की गिरावट, जानें बुधवार को कितनी रही कमाई 'एल 2 एम्पुरान' अब तक भारत में अपने बजट के बराबर कारोबार नहीं कर सकी है। फिल्म को 180 करोड़ के बजट से बनाया गया है। वहीं, यह फिल्म बड़ी मुश्किल से 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकी है। बुधवार यानी 14वें दिन फिल्म के कलेक्शन में 24.62 फीसदी की गिरावट नजर आई। बुधवार को फिल्म ने 98 लाख रुपये कमाए। वहीं, मंगलवार को इस फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ 30 लाख रुपये था। फिल्म की कुल कमाई अब 102.18 करोड़ रुपये हो चुकी है। एंटर