100 करोड़ी बनने से 'एल 2 एम्पुरान' अब भी दूर, जानें 11वें दिन का कलेक्शन 'एल 2 एम्पुरान' अपनी लागत के हिसाब से भारत में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। मोहनलाल अभिनीत इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये है। दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला। 11वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 97 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 98.51 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 12वें दिन यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो सकती है। ...