'एल 2 एम्पुरान' का बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिख रहा कमाल, तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन 'एल 2 एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक अपना जादू नहीं चला सकी है। फिल्म ने अपने बजट के हिसाब से पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 45 फीसदी की गिरावट नजर आई। शुक्रवार को इस फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, शनिवार को भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 13.5 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 46 करोड़ रुपये हो गई है। एंटर