हनुमान देख मंत्रमुग्ध हुईं सामंथा, फिल्म को बताया जादुई तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' बड़े पैमाने पर दर्शकों का दिल जीत रही है वीएफएक्स और शानदार कहानी के लिए इसे समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म देख ली है फिल्म देखने के बाद सामंथा खुद को नहीं रोक पाईं और इसे जादुई करार दे दिया सामंथा ने पोस्ट कर लिखा, 'कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बचपन की याद दिला देती हैं' इसके साथ ही सामंथा ने प्रशांत वर्मा और तेजा सज्जा की भी दिल खोलकर तारीफ की है सीटिए