हनुमान ने 31वें दिन भी बटोरे दर्शक, रविवार को की इतनी कमाई तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह छोटे बजट की फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई है इसी का नतीजा है कि इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है 'हनुमान' ने अपनी रिलीज के 30 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 194.40 करोड़ रुपये की कमाई की 'हनुमान' ने 31वें दिन 1.09 करोड़ रुपये का कारोबार किया है इस तरह 'हनुमान' का अब तक का कुल कलेक्शन 195.49 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए