हनुमान की चमक बरकरार, जानें 26वें दिन का कारोबार प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान' की रिलीज को 26 दिन पूरे हो गए हैं तेजा सज्जा अभिनीत यह फिल्म अभी भी दर्शक बटोरने में कामयाब नजर आ रही है फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है 'हनुमान' ने अपनी रिलीज के 25 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 189.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया 'हनुमान' ने अपनी रिलीज के 26वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 81 लाख रुपये की कमाई की है इस तरह 'हनुमान' का 26 दिन का कुल कलेक्शन 190.64 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए