दर्शकों के दिलों पर छाई हनुमान, 21वें दिन भी पकड़ बरकरार प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान' सिनेमाघरों में धमाल मचाने में सफल रही है इस कम बजट की फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी मूवीज को टक्कर दी है फिल्म में तेजा सज्जा के अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा है 'हनुमान' ने अपनी रिलीज के 20 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 178.8 करोड़ रुपये की कमाई की 'हनुमान' ने 21वें दिन 1.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है इस तरह तेजा सज्जा की फिल्म का अबतक का कुल कलेक्शन 179.98 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए