10वें दिन मचा तहलका, 'हनुमान' के किया इतना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर हनुमान की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है फिल्म ने दूसरे वीकएंड पर छप्परफाड़ कमाई की है दूसरे शनिवार को हनुमान ने 14 करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 15 करोड़ रुपये कमाए हैं इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 129.45 करोड़ हो गई है माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी एंटरटेनमेंट डेस्क