तीन दिन में ही धराशायी हुई गुंटूर कारम, जानें कलेक्शन महेश बाबू ने लंबे समय के बाद गुंटूर कारम से बड़े पर्दे पर वापसी की है हालांकि, फिल्म को दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है पहले दिन 41.33 करोड़ रुपये की बंपर कमाई के बाद यह फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी है दूसरे दिन फिल्म ने बड़ी गिरावट के साथ 13.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 10.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 65.81 करोड़ रुपये हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क