दूसरे रविवार को कमाल नहीं दिखा सकी 'गुंटूर कारम' महेश बाबू ने गुंटूर कारम से लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की है हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है पहले दिन के शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट नजर आई थी तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान से यह काफी पीछे रह गई है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे रविवार को फिल्म ने तीन करोड़ 55 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 117.85 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क