चार दिन में 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी 'गेम चेंजर', जानें सोमवार का कलेक्शन गेम चेंजर की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही निराशाजनक रही है। पहले सप्ताहांत में फिल्म ने 88.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का बजट लगभग 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन पहले वीकएंड की कमाई इसके मुकाबले बहुत कम रही है। फिल्म की पहले सप्ताहांत में कमाई उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही, जिससे फिल्म के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म का कलेक्शन बहुत कम हो गया। 'गेम चेंजर' ने सिर्फ आठ करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 97 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, लेकिन 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में यह फिल्म अब तक सफल नहीं हो पाई है। इतनी कम कमाई के बाद अब फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। इससे पहले उन्होंने कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' बनाई थी। एंटर