'गेम चेंजर' का तीन दिन में ही हुआ गेम ओवर! जानें कुल कलेक्शन राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का बजट लगभग 450 करोड़ रुपये के आसपास है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद से बहुत खराब रही है। पहले वीकएंड पर फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। आमतौर पर रविवार को फिल्मों के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, लेकिन गेम चेंजर के साथ ऐसा नहीं हुआ। तीसरे दिन फिल्म ने केवल 17 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बेहद निराशाजनक है। इसके साथ ही फिल्म का तीन दिन का कुल कलेक्शन 89.6 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। अब तीन दिन के खराब कलेक्शन के बाद फिल्म के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आई हैं। एंटर