'गेम चेंजर' का दूसरे दिन ही हुआ 'गेम ओवर'? जानें कुल कलेक्शन राम चरण की गेम चेंजर बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा सकी है। पहले दिन यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 450 करोड़ के बजट के आगे इस कमाई को निराशाजनक ही कहा जाएगा। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 57.84 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को 21.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 72.5 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म अब तक 100 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी है, जो कि फिल्म के निर्माताओं के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। एंटर