सोमवार को 'गुड बैड अग्ली' का नहीं चला जादू, 'ओडेला 2' हुई फ्लॉप अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' बजट के हिसाब से अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। फिल्म भले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हो, लेकिन यह अपनी लागत से अब भी दूर है। सोमवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज दो करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 139.7 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, 'ओडेला 2' भी टिकट खिड़की पर बेहाल नजर आ रही है। यह फिल्म पांच दिन में ही फ्लॉप हो चुकी है। पांचवें दिन इस फिल्म ने महज 38 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब तीन करोड़ 78 लाख रुपये हो गई है। एंटर