बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान' का शानदार सफर 18वें दिन भी जारी हनुमान इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है तेजा सज्जा ने इसमें लीड रोल निभाया है प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद से अब तक अच्छा कारोबार कर रही है बीते रविवार को फिल्म ने सात करोड़ 70 लाख रुपये का बिजनेस किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 34 लाख रुपये की कमाई कर ली है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 174.04 करोड़ रुपये हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क