अमर उजाला
Sat, 19 April 2025
हाल ही में पुष्पा यानी साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को एयरपोर्ट पर देखा गया। फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज के बाद इस एक्टर का क्रेज देश भर में है।
अल्लू अर्जुन को लोग पुष्पा भाऊ यानी उनके स्क्रीन नेम से ही पुकारते हैं।
हाल ही में फैंस ने एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन को देखा। अपने हीरो से मिलने के लिए कुछ फैंस आगे आए। एक फैन एक्टर के करीब आकर फोटो क्लिक करवाना चाह रहा था।
जैसे ही फैन, अल्लू अर्जुन के पास पहुंचा एक्टर के बॉडीगार्ड ने उसे दूर रहने का इशारा किया, साथ ही हाथ उठाने की कोशिश भी की।
यह देखकर अल्लू अर्जुन ने अपने बॉडीगार्ड को रोका। फिर वह तेजी से आगे बढ़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अल्लू अर्जुन के करियर फ्रंट की बात करें तो 'पुष्पा 3' बनने की बात भी सामने आई है। दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।
फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना बतौर हीरोइन नजर आईं। दोनों की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'गुड बैड अग्ली', जानें कलेक्शन