महिलाओं कि भूमिका ने दिलाई अक्किनेनी नागेश्वर राव को पहचान मशूहर अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु फिल्म उद्योग में एक उल्लेखनीय अभिनेता और निर्माता थे एएनआर के रूप में मशूहर अभिनेता ने फिल्म उद्योग में अपने पूरे 75 साल के करियर में कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं अक्किनेनी नागेश्वर राव का जन्म 20 सितंबर 1924 को आंध्र प्रदेश में हुआ था उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद महज 10 साल की उम्र में रंगमंच की दुनिया में प्रवेश किया शुरुआत में वह महिला भूमिकाएं निभाते थे, क्योंकि उस समय महिलाओं को अभिनय करने की अनुमति नहीं थी उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सन् 1988 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया उन्होंने 75 साल के अपने करियर में सामाजिक, रोमांटिक और पौराणिक शैलियों में 250 से अधिक फिल्में बनाकर इतिहास रच दिया था मनोरंजन