अमर उजाला
Sun, 16 March 2025
'अखंडा' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'अखंडा 2' की शूटिंग तेजी से हो रही है और निर्माता फिल्म पर लगातार अपडेट साझा कर रहे हैं
वहीं, अब नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु की फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल पर नई जानकारी सामने आई है
'अखंडा 2' का अगला शेड्यूल कुरनूल में होने वाला है, जिसके लिए निर्माताओं ने खास तैयारी की है
खबर है कि निर्माताओं ने आगामी शूटिंग के लिए एक भव्य सेट तैयार किया है
इस शेड्यूल में भव्य दृश्य और दमदार एक्शन सीन्स को फिल्माया जाएगा
इससे पहले टीम ने विजयवाड़ा में खास सीन्स की शूटिंग की थी, साथ ही अखंडा तांडवम सीक्वेंस की शूटिंग महाकुंभ में की गई थी
आगे नहीं खिसकेगी अनुष्का की 'घाटी', इस दिन से शुरू होगा फिल्म का प्रचार