अमर उजाला
Tue, 8 April 2025
अजित की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म 'गुड बैड अग्ली' पर नया अपडेट सामने आया है
फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है, जो 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं
फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है, इसका रनटाइम 2 घंटे और 19 मिनट (139 मिनट) तय किया गया है
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई, जिसके कारण लगभग 2 मिनट की फुटेज को हटा दिया गया और बदल दिया गया
ई-सिगरेट के इस्तेमाल वाले दृश्यों को हटा दिया गया है और उनकी जगह क्लोज-अप शॉट लगाए गए हैं, साथ ही डिस्क्लेमर भी जोड़े गए हैं
फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ पुराने गाने और वीडियो क्लिप काट दिए गए और फिल्म निर्माताओं से उन्हें शामिल करने के लिए एनओसी जमा करने को कहा गया
देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ संवाद, अनुचित इशारे और दृश्यों को भी म्यूट या संशोधित किया गया
अल्लू अर्जुन के साथ सबसे महंगी फिल्म बना रहे एटली?